अल्पाइन स्कूल के छात्रों ने जीते सात पदक

By: Sep 17th, 2026 12:02 am

छह विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जयपुर में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नालागढ़
ऊना के बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित 23वीं हिमाचल प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और पांच रजत समेत कुल सात पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के छह विद्यार्थियों का राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 और 15 सितंबर को आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के 10 जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अल्पाइन स्कूल की छात्रा चहक ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। समदर्श ने स्वर्ण पदक जीता।

विदित ठाकुर निशान डोगरा वेदान राणा और स्नेहल चंदेल ने रजत पदक हासिल किए।विद्यालय के छह चयनित खिलाड़ी अब 3 से 6 अक्टूबर तक जयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास अनुशासन और समर्पण से विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।निदेशक प्रेम जोशी उप-निदेशक रूमी जोशी और उप-प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने डीपीई दीपक कटोच के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App