रेणुकाजी में सुबह-शाम लोडिंग-अनलोडिंग पर लगी रोक
रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में डीएसपी संगड़ाह के निर्देश; नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, तय स्थान के अलावा पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई
निजी संवाददाता-श्रीरेणुकाजी
पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी में रोड सेफ्टी क्लब को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगड़ाह डीएसपी मंगत राम ने की। डीएसपी ने कहा कि नशा निवारण के लिए महिला मंडल के साथ बैठक की जाएगी व नशा रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नशे को लेकर, ओवर स्पीड बाइकर्स, ट्रैफिक जाम को लेकर, माल लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया कि लोडिंग व अनलोडिंग सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच में नहीं होगी। इसी तरह शाम को अढ़ाई बजे बजे से लेकर चार बजे के बीच नहीं होगी, क्योंकि इस दौरान सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों का टाइम होता है। शाम को बच्चों की छुट्टी होती है जिससे बाजार में भीड़ रहती है। यदि इस टाइम के दौरान कोई भी व्यापारी लोडिंग-अनलोडिंग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य मुद्दा आतिशबाजी बेचने को लेकर रहा। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जो स्थान आतिशबाजी बेचने के लिए चिन्हित किया गया है वहीं आतिशबाजी बिकेगी। इसके अलावा दुकानों के आगे आतिशबाजी की बिक्री व डिस्प्ले नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों के आगे व दूसरे दुकानदारों के आगे आतिशबाजी बेचेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उन लोगों के खिलाफ केस भी बनाया जाएगा। इस दौरान डीएसपी मंगत राम, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान, विपिन गोयल, विनीत अग्रवाल, भारत भूषण, हरीश गर्ग, राजेंद्र ठाकुर, इंद्र प्रकाश गोयल, प्रमोद कुमार सहित रोड सेफ्टी क्लब के कई मेंबर मौजूद थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
