एचपीयू ने घोषित किया 13 परीक्षाओं का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

By: Sep 17th, 2026 10:05 pm
Post Code-962 Result :

स्टाफ रिपोर्टर— शिमला

एचपीयू ने जून-जुलाई में आयोजित 13 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस का जनवरी बैच फ्रेश का परिणाम 96.91 प्रतिशत, जबकि एमकॉम प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर री-अपीयर का परिणाम 98.94 प्रतिशत रहा। एम कॉम द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच फ्रेश का परिणाम 99.40 प्रतिशत और री-अपीयर का परिणाम 57.14 प्रतिशत रहा। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस जनवरी बैच फ्रेश का परिणाम 97.32 प्रतिशत, जबकि री-अपीयर परिणाम में 98.57 प्रतिशत रहा। एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच ऑल का परिणाम 99.16 प्रतिशत, जनवरी बैच ऑल का परिणाम 94.12 प्रतिशत रहा।

एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर नॉन-सीबीसीएस रेगुलर बैच ऑल का परिणाम 50 प्रतिशत रहा। एमए हिंदी दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच ऑल का परिणाम 98.90 प्रतिशत, जबकि तीसरे सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच ऑल का परिणाम 97.76 प्रतिशत रहा। एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार दूसरे सेमस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच ऑल का परिणाम 97.50 प्रतिशत रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App