बांदला इंजीनियरिंग कालेज में तकनीकी दिग्गजों ने साझा किए अनुभव

By: Sep 19th, 2026 12:53 am

स्टाफ रिपोर्टर – बिलासपुर
जिला बिलासपुर के गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बांदला में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई विभाग की ओर से बीटेक सीएसई विद्यार्थियों के लिए एजेंटिक एआई पर कार्यशाला और प्राइवेसी प्रिजर्वेशन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। एजेंटिक एआई पर आयोजित कार्यशाला का संचालन सीएसई विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं एचओडी डा. शशि गुरंग ने किया।

इस दौरान एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी, मोहाली के टेक्निकल हेड गौरव शर्मा और एचआर मैनेजर अदिति बन्याल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। सीएसई विभाग के सहायक आचार्य डा. रवि कुमार के समन्वय में प्राइवेसी प्रिजर्वेशन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की सहायक आचार्य डा. राधी रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App