नादौन में सीएम का जोरदार स्वागत

By: Sep 19th, 2026 12:55 am

जगह-जगह खड़े होकर लोगों ने किया अभिवादन
कार्यालय संवाददाता – नादौन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन के सधोड़ा पत्तन पहुंच कर बड़ा क्षेत्र तथा ज्वालामुखी के सिल्ह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सचोड़ा पुल का शिलान्यास करके बड़ी सौगात दी है। दोनों क्षेत्रों के लोगों को अब 12 किलोमीटर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। सधोड़ा पत्तन पर भारी संख्या में लोगों ने संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व पूरे रास्ते में लोगों ने जगह जगर खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। नव निर्मित चमराल पंचायत की प्रधान नीता देवी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मांगे रखीं।

दो करोड़ देने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने पंचायत में सामुदायिक एवं पंचायत भवन के के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए अन्य सभी मांगों को मान लिया, जिससे पंचायत के लोगों में प्रसन्नता की लहर है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों के आर्शीवाद और प्यार से ही वह आज इस पद पर बैठे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App