नादौन में दो पंचायत समिति सदस्यों ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री सुक्खू की नीतियों का असर, कांग्रेस संगठन को मिली मजबूती
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय मजबूती मिली जब मालग वार्ड से पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूंपल वार्ड से पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों पंचायत समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और प्रदेश सरकार के विकासात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ जुडऩे का निर्णय लिया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों नव-शामिल नेताओं का स्वागत किया। मालग के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों और आम जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने दोनों पंचायत समिति सदस्यों का कांग्रेस में स्वागत किया।
उमंग भरा उत्साह
कार्यक्रम में मालग पंचायत के उपप्रधान सुरजीत, बूथ प्रभारी रमेश चंद शर्मा, अजय, नीतू, मोती जोशी, करण बेदी बीडीसी सदस्य, केवल कुमार, कमलेश कुमारी, भूम्पल की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी के पति सुमित सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
