बड़े उद्योगों से जुड़ें स्थानीय सप्लायर
किशनपुरा में वेंडर डिवेल्पमेंट प्रोग्राम व बायर-सेलर मीट गुणवत्ता तकनीक और डिजिटल मार्केटिंग पर जोर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
स्थानीय उद्योगों और सप्लायर्स को बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सप्लाई चेन से जोडऩे और उनके लिए नए कारोबारी अवसर तैयार करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश ने किशनपुरा स्थित ली-मैरियट सभागार में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं बायर-सेलर मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में उद्यमियों को बाजार की बदलती जरूरतों के अनुरूप गुणवत्ता सुधारने आधुनिक तकनीक अपनाने और डिजिटल माध्यमों से कारोबार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।बायर-सेलर मीट में एबॉट मोरपेन एलकेम टॉरेंट फार्मा और मैकलियोड्स फार्मा सहित कई प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने स्थानीय सप्लायर्स को वेंडर के रूप में जुडऩे की प्रक्रिया खरीद मानकों गुणवत्ता आवश्यकताओं मूल्यांकन प्रणाली और सप्लाई से संबंधित शर्तों की जानकारी दी। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों जगदीप भल्ला आदित्य ठाकुर और डॉ् हिमेश शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के मौजूदा दौर में उद्योगों को केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए कार्यक्रम में पैकेजिंग उद्योग सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और सप्लायर संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सुझाव
विशेषज्ञों ने उद्यमियों को उत्पादकता बढ़ाने गुणवत्ता सुधारने डिजिटल माध्यमों से नए बाजार तलाशने और बड़े औद्योगिक समूहों तक सीधी पहुंच बनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
