12GB तक रैम और 6000mAh बैटरी, itel A300C 4G की भारत में एंट्री
नई दिल्ली। Itel ने भारत में अपना नया 4G स्मार्टफोन itel A300C भारत में लांच कर दिया है। यह फोन कंपनी की A-सीरीज का हिस्सा है। इसमें 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले, 6000mAh की बड़ी बैटरी और Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की रैम को वर्चुअल मेमोरी की मदद से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। itel A300C के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। फोन ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन के साथ पहले 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
itel A300C में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MP1 GPU मिलता है। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के जरिए रैम को 12GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर चलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 8MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
6000mAh की बड़ी बैटरी
फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
itel A300C में 3.5mm हेडफोन जैक, DTS साउंड, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूराबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यानी कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
