हिमाचल में दो देवियों से आशीर्वाद लेंगी राष्ट्रपति; फिर अटल टनल की सैर, दौरे की तैयारियां तेज

By: Sep 19th, 2026 11:01 pm

छह अक्तूबर को श्रीनयनादेवी और एम्स बिलासपुर; सात को मनाली-हिडिंबा मंदिर, आठ को अटल टनल

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश में दो देवियों के दर्शन करने जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्रीनयना देवी मंदिर और मनाली में हिडिंबा मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह अक्तूबर को श्रीआनंदपुर साहिब में लैंड करेंगी। उसके बाद आनंदपुर से होते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीनयनादेवी मंदिर में दर्शन करने जाएंगी।

मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर में एम्स का पहला दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति भवन से जारी टेंटेटिव प्रोग्राम के तहत छह अक्तूबर को वह दिल्ली से सीधा बिलासपुर आएंगे और फिर सात और आठ अक्तूबर को मनाली का दौरा होगा। बिलासपुर में एम्स का पहला दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होंगे। इसी दीक्षांत समारोह के लिए बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण भेजा गया है। वह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद मनाली रवाना होंगी। यह सारा दौरा वायुसेना के हेलिकॉप्टरों के माध्यम से होगा। सात अक्तूबर को मनाली में हिडिंबा मंदिर में राष्ट्रपति दर्शन करेंगी और आठ अक्तूबर को अटल टनल का दौरा भी होगा। इसी दिन वह मनाली से दिल्ली वापस लौट जाएंगी।

राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां

गौर हो कि समर वेकेशन के दौरान शिमला जब राष्ट्रपति आई थी, तब भी अटल टनल का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसी दौरे को अब रखा गया है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव केके पंत ने राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारी इस बैठक में थे। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App