दूसरी बार मां बनीं दीपिका पादुकोण, गणेश उत्सव के बीच घर आई लक्ष्मी
Sep 20th, 2026 12:03 am
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। उनके दूसरे बच्चे का जन्म हो गया है। दीपिका ने खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पैरों की छाप की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनके घर में एक बार फिर बेटी का जन्म हुआ है। पैरों की छाप वाली तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में ईविल आई वाला इमोजी बनाया है।
इस तस्वीर पर लिखा है, वेलकम बेबी गर्ल। इसी के साथ जन्म की तारीफ लिखी है। दीपिका के दूसरी बेटी का जन्म शनिवार को ही हुआ है। दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
