Kullu Dussehra: 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा
Sep 24th, 2026 12:56 pm
कुल्लू: दशहरा कमेटी की बैठक में इस बार के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दशहरा कमेटी अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 21 अक्टूबर को दशहरा के देवता भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा के साथ दशहरे का शुभारंभ होगा और 27 अक्टूबर को लंका दहन के साथ समापन होगा। उन्होंने बताया कि 21 से 27 तक सात दिनों तक ढालपुर में देव समागम, सांस्कृतिक संध्या और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी विभागों को 10 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
