एचपीयू ने घोषित किए 5 पीजी Courses के रिजल्ट

By: Sep 28th, 2026 7:34 pm
Post Code-962 Result :

एमए एजुकेशन, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स और एमए पॉपुलेशन स्टडीज का रिजल्ट 100 प्रतिशत

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें चार पाठ्यक्रमों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि एमए एजुकेशन तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस जनवरी बैच ऑल का परिणाम 98.39 प्रतिशत रहा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार एमए एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस जनवरी बैच ऑल, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स चतुर्थ सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच फ्रेश और एमए पॉपुलेशन स्टडीज दूसरे सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच फ्रेश और एमए पॉपुलेशन स्टडीज चतुर्थ सेमेस्टर सीबीसीएस रेगुलर बैच फ्रेश का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। एचपीयू प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम आईडी के माध्यम से जांचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि जून-जुलाई में आयोजित पांच पीजी कोर्स के परिणाम घोषित कर दिए गए है। विद्यार्थी अपनी आईडी के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

—अंकिता ठाकुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App