जलोग में 110 मरीजों की जांची सेहत

By: Oct 1st, 2026 12:01 am

चार विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं, मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटीं

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
शिमला जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलोग में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी महेश जसवाल के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर में करीब 110 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डा. सुचौर की देखरेख में हुआ। शिविर में दंत रोग, मेडिसिन, बाल रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। दूरदराज क्षेत्र में एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिली। मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घरद्वार के समीप विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर के अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी। शिविर के आयोजन में डा. हिमानी, फार्मेसी अधिकारी भारत भूषण, स्टाफ नर्स वैशाली, अनूप शर्मा, एक्स-रे तकनीशियन देवेंद्र कुमार, गंगा राम, सुरामा और आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App