रिश्वत केस में आयकर अधिकारी के घर पर रेड, सीबीआई ने आरोपी का किराए का मकान किया सील

By: Oct 1st, 2026 12:07 am

हीरानगर स्थित घर से कब्जे में लिए अहम दस्तावेज

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

सोलन जिला के अर्की क्षेत्र के कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोपी आयकर अधिकारी वरुण खारी के हीरा नगर में किराए के मकान में बुधवार को सीबीआई ने रेड की है। इस दौरान आरोपी आयकर अधिकारी के घर से कई अहम दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। सीबीआई ने आरोपी अधिकारी का किराए का मकान भी सील कर दिया है। सीबीआई ने वरुण खारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोलन के अर्की क्षेत्र के कारोबारी लाभचंद से करीब 17.94 लाख रुपए की आयकर देनदारी के मामले को निपटाने और रकम कम कराने के एवज में पांच लाख रुपए रिश्वत मांगी। सीबीआई ने 12 सितंबर को मामला दर्ज किया था।

सोलन के कारोबारी से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद कई दिनों तक सीबीआई की गिरफ्त से बाहर रहे आयकर अधिकारी वरुण खारी बीते मंगलवार को शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होकर मामले की जांच में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। अधिकारी इस मामले में अंतरिम जमानत ले चुके हैं। जानकारी अनुसार सीबीआई ने उनसे मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी अब कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग, आयकर विभाग से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App