साधुओं का वेश धारण कर राहगीरों को ठगने का प्रयास, दो पकड़े

By: Oct 9th, 2026 12:52 am

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
ऊना-हमीरपुर हाईवे पर नलूट के पास साधुओं का वेश धारण कर राहगीरों को कथित तौर पर ठगने का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों पर धर्म और श्रद्धा के नाम पर लोगों को गुमराह कर पैसे तथा सोने-चांदी की चेन आदि ऐंठने का प्रयास करने का आरोप है। पकड़े गए युवकों की पहचान पजरी निवासी प्रेम नगर, जिला यमुनानगर और संदीप निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक हाईवे किनारे साधुओं के वेश में घूम रहे थे। इस दौरान वे सडक़ से गुजरने वाले वाहनों को रोककर लोगों से बातचीत कर उन्हें विश्वास में लेने का प्रयास कर रहे थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बंगाणा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस गहनता से जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App