राजगढ़ में कांग्रेस की रोष रैली

By: Oct 9th, 2026 12:54 am

जीआर मुसाफिर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
नगर संवाददाता – राजगढ़
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से राजगढ़ में रोष रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से पुराने बस स्टैंड तक रैली निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। रैली के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना है। विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं और कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी। मुसाफिर ने केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों को लेकर भी निशाना साधा। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं और आम जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने मतदाता सूचियों से नाम गायब होने के कथित मामलों की जांच की मांग भी उठाई। उन्होने आरोप लगाया की विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे है जीआर मुसाफिर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App