छात्रों को उद्योग जगत से जोडऩे पर जोर

By: Oct 11th, 2026 12:54 am

आईटी क्षेत्र की बारीकियां सीखने मोहाली पहुंचे अरनी के विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक अनुभव
निजी संवाददाता- इंदौरा
अरनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के सीएसए एवं सीएसई के विद्यार्थियों ने शनिवार को मोहाली स्थित अल्फा आईटी (अल्फा आईटी) कंपनी का औद्योगिक भ्रमण किया। यह अमरीका स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी एमएनसी है। इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, आधुनिक तकनीकों, औद्योगिक कार्यप्रणाली तथा कारपोरेट कार्य संस्कृति से अवगत कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोडऩे का अवसर मिला। इस अवसर पर अरनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. विवेक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं औद्योगिक अनुभव प्रदान करना समय की आवश्यकता है।

इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने, नई तकनीकों से परिचित होने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने में मदद करते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं कुशल पेशेवर बनाना है। विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोडऩे तथा उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और करियर संबंधी संभावनाओं को बढ़ावा मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App