कोर्ट के निर्णय का जोरदार स्वागत

By: Oct 16th, 2026 12:55 am

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में गूंजी तालियां

स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद हॉल बिलासपुर में संपन्न हुई। जिला प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उस समय पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा, जब महासचिव नरोत्तम धीमान ने सदन को एक बड़े कानूनी फैसले से अवगत कराया। महासचिव ने बताया कि उप पंजीयक सहकारी सभाएं के पास गत वर्ष सुरेश ठाकुर द्वारा दायर की गई अपील का निर्णय आत्माराम शर्मा के पक्ष में आया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजकुमार शर्मा, जोगिंदर वर्मा और सीताराम शर्मा सहित विभिन्न वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि यह सत्य की असत्य पर जीत है।

बैठक के दौरान पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर आवाज उठाई। इस विशाल बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान लेखराम कौंडल, प्रदेश उपप्रधान अश्विन शर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार जगदीश नड्डा, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान कर्मदेव गौतम, उपप्रधान बंती गौतम, शशि चंदेल, सदा राम ठाकुर और कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी उपस्थित रहे। इनके अलावा चारों खंडों, दोनों शहरी इकाइयों और 20 ग्रामीण मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App