ग्रामीण डाक सेवकों का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

By: Oct 16th, 2026 12:54 am

8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग, डिविजन स्तर पर किया प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ सर्किल हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार के विरुद्ध डिविजन स्तर पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन आयोजित किया। सीएचक्यू के दिशा-निर्देशों एवं सर्कल सचिव जगदेव चौधरी के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण डाक सेवकों की लंबित मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना तथा मांगों को पूरा करवाने के लिए सामूहिक संघर्ष करना रहा।

प्रमुख मांगें
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की मांगों में अलग जीडीएस न्यायिक वेतन समिति का गठन ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के वेतन, भत्तों एवं सेवा शर्तों की व्यापक समीक्षा के लिए तत्काल एक अलग जीडीएस न्यायिक वेतन समिति का गठन किया जाए तथा ग्रामीण डाक सेवकों को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App