IND vs WI T20 : बारिश के कारण रद्द हुआ पांचवां टी20, 2-2 से बराबरी पर छूटी सीरीज

By: Oct 17th, 2026 10:35 pm

 चार साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सकी टीम इंडिया

एजेंसियां— बंगलुरु

बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत चार साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाई थी। बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस अढ़ाई घंटे लेट नौ बजे हुआ।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने 7.4 ओवर में बल्लेबाजी की और पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा। ईशान किशन ने 10 गेंदों पर 30 रन बनाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App