बीएस जसवाल एसएसबी में बने आईजी

By: Oct 22nd, 2026 12:01 am

ऊना। जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के गांव ओयल निवासी बीएस जसवाल को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत होने पर हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव, क्षेत्र और समूचे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा है। बीएस जसवाल वर्तमान में भोपाल स्थित सशस्त्र सीमा बल अकादमी में निदेशक, प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत हैं। महानिरीक्षक के पद पर उनकी पदोन्नति उनके परिवार और गृह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App