1972 से मिठास बांट रही पंडित स्वीट शॉप एंड बेकर्स
दौलतपुर चौक पर ग्राहकों के लिए देशी घी की जलेबी से लेकर काजू कतली तक
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
दीपावली के पावन त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक चरम पर है। घरों को सजाने से लेकर मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी तक, हर तरफ त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बस स्टैंड स्थित पंडित स्वीट शॉप एवं बेकरी में भी ग्राहकों की खूब चहल-पहल है। पांच दशक से अधिक समय से स्वाद और गुणवत्ता की पहचान बने इस प्रतिष्ठान में इस बार दिवाली के लिए मिठाइयों की विशेष रेंज तैयार की गई है। वर्ष 1972 में पंडित रमेश चंद एवं चंचला देवी द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठान ने अपनी गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद के दम पर दौलतपुर चौक में अलग पहचान बनाई है। आज इस विरासत को उनके उत्तराधिकारी पंकज शर्मा पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं सेवा कर रहे हैं।
समोसा हेडक्वार्टर बना ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र
पंडित स्वीट शॉप ने अपने प्रतिष्ठान में एक नई पहल करते हुए समोसा हेडक्वार्टर की शुरुआत की है। यहां पारंपरिक समोसों के साथ ग्राहकों को कुछ अलग और खास स्वाद का अनुभव भी मिल रहा है। संचालक पंकज शर्मा के अनुसार, मैदा के बजाय आटे की पूरी से तैयार समोसे तथा ड्राई फ्रूट से भरपूर विशेष समोसे यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा शाही समोसा, प्याज कचौड़ी, ढोकला और पनीर पकौड़े सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध हैं। इस नई पहल से मिठाइयों के साथ-साथ नमकीन और स्नैक्स के शौकीनों को भी एक ही छत के नीचे कई विकल्प मिल रहे हैं।
अनुभवी कारीगरों के हाथों से तैयार होती हैं स्वादिष्ट मिठाइयां
पंडित स्वीट शॉप की मिठाइयों के स्वाद और गुणवत्ता के पीछे अनुभवी कारीगरों की मेहनत भी खास भूमिका निभाती है। यहां ऐसे कुशल कारीगर सेवाएं दे रहे हैं, जो हल्दीराम जैसे प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में भी कार्य कर चुके हैं। उनका अनुभव और पारंपरिक हुनर मिठाइयों के स्वाद को खास बनाता है। यही कारण है कि ग्राहक पसंद करते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
