दिवाली पर प्रवेश लेने वालों को फीस में 15 फीसदी की छूट

By: Nov 7th, 2026 12:54 am

टीजीटी भर्ती की तैयारी का सुनहरा मौका, 16 नवंबर से ज्ञानम कालेज में कक्षाएं, गुणवत्ता और सही मार्गदर्शन ही संस्थान का मकसद

स्टाफ रिपोर्टर – ऊना
सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञानम कॉलेज ऑफ कॉम्पिटिशन्स (हिमफोकस एजुकेशंस), ऊना एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। संस्थान में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन-मेडिकल के नए बैच 16 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दिवाली के पावन अवसर पर संस्थान की ओर से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस में 15 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। इस विशेष ऑफर का लाभ 20 नवंबर 2026 तक ही उठाया जा सकेगा। संस्थान की निदेशक डॉ. निमेषिका ने बताया कि टीजीटी भर्ती परीक्षाओं की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सटीक मार्गदर्शन और सुनियोजित तैयारी उपलब्ध करवाना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से तीनों संकायों के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अनुभवी एवं विषय विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा कक्षाएं, परीक्षा के अनुरूप अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज्ञानम कॉलेज की एक विशेष पहल यह भी है कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन कोर्सों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले युवा भी घर बैठे विशेषज्ञ अध्यापकों से जुडक़र अपनी तैयारी को नई दिशा दे सकेंगे। इस प्रकार विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। संस्थान में टीजीटी के अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल, जेओए (आईटी), पटवारी, पंचायत सचिव, अग्निवीर, वन रक्षक, टेट, भाषा अध्यापक, बैंकिंग, एसएससी-सीजीएल और एसएससी-जीडी सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। विद्यार्थियों ने पुलिस कांस्टेबल, जेओए, टेट, टीजीटी, सी-टेट, भाषा अध्यापक, अग्निवीर, आर्मी, क्लर्क और बैंक पीओ सहित परीक्षाओं में सफलता पाई।

खुशियों के साथ नई शुरुआत
संस्थान अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ. निमेषिका ने कहा कि दिवाली खुशियों के साथ नई शुरुआत और नए संकल्पों का पर्व है।

छूट का उठाएं लाभ
उन्होंने अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित करवाएं और 15 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश सीमित सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App