बकाया राशि का जल्द भुगतान करो

By: Nov 7th, 2026 12:50 am

हिम आंचल पेंशनर संघ बंजार ने बैठक के दौरान उठाई मांग
स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
हिम आंचल पेंशनरज संघ बंजार खंड की मासिक बैठक बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर बंजार में खंड अध्यक्ष जंगवीर मिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य जिला व खण्ड कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त साधारण सभा के लगभग 50 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाई। बैठक का संचालन करते हुए खंड महासचिव मोहन शास्त्री ने सभी सदस्यों का स्वागत व धन्यवाद किया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। महगाई भत्ते की 5 प्रतिशत किश्त देने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया और शेष देनदारियों को शीघ्र पूरा करने का पुन: अनुरोध किया गया। जिला शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में खण्ड कार्यकारिणी से अनुरोध किया कि चतुर्थश्रेणी व तृतीय श्रेणियों के सेवा निवृत कर्मचारियों की जो शेष देनदारी सम्बधित कार्यलयों में लंबित है

उनकी सूची तैयार करके सम्बचित पेंशनरों को बताई जाए, ताकि उन्हें पता लग सके कि उनकी कितनी शेष राशि लंबित रह गई है। केसरी चौहान तथा पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में जिला मुख्य संरक्षक प्रताप चौहान ने भी सदन को अपने विचार से अवगत करवाया तथा संघ की सार्थकता के बारे में खण्ड के अडिटर चेतराम ठाकुर ने अपने विचार सांझा किए। अपने अध्यक्षीय भाषण में खंड अध्यक्ष जंगवीर मियां ने आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस जो राज्य कार्य कारिणी की और राज्य मुख्यालय पेंशनर्स भवन हमीरपुर में मनाया जाएगा, उसकी जानकारी दी और वहां जाने के लिए खण्ड से अधिक से अधिक सदस्य तैयार रहे। इसी के साथ बैंक सम्पन्न हुई आगामी दिसंबर की मासिक बैठक सैंज में होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App