ट्राले की ब्रेक फेल, बाजार में पांच गाडिय़ों को मारी टक्कर

By: Nov 7th, 2026 12:55 am

हादसे में पांचों बुरी तरह से डैमेज, ट्राले में ले जाई जा ही थी शराब

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के समीप शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सडक़ हादसा पेश आया है। शराब की पेटियों से लदा एक ट्राला अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सडक़ पर खड़े तथा गुजर रहे छह वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो ट्राले, दो बाइक, एक स्कूटी और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राकेश (60) निवासी वार्ड नंबर 11, नगर निगम हमीरपुर और अछिन्यू (22) निवासी स्वाहल के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। शराब की पेटियां लेकर जा रहा ट्राला डीसी कार्यालय के समीप पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्राले ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी। ट्राले में रखी शराब की कुछ बोतलें भी टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका वास्तविक पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

जांच तेज
पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थमी शहर की रफ्तार
डीसी कार्यालय के समीप हुए इस हादसे के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई और सडक़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निपटने के लिए पुलिस को वाहनों के रूट में बदलाव करना पड़ा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App