सा रे गा मा पा के प्रतिभागी दुर्गेश यादव टीवी देंगे कुमार शानू

By: Nov 7th, 2026 1:14 pm

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक कुमार सानू ने जी टीवी के संगीत रियलिटी शो सा रे गा मा पा 2026 के प्रतिभागी दुर्गेश यादव के परिवार को टीवी देने का वादा किया है, ताकि उनके माता-पिता घर पर बैठकर बेटे की गायकी देख सकें। शो के आगामी दिवाली विशेष एपिसोड में दुर्गेश के गुरु पंडित गिरिजाशंकर त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। दुर्गेश लंबे समय से अपने गुरु को शो में बुलाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहते थे। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए शो की टीम ने उनके गुरु को सेट पर आमंत्रित कर उन्हें सरप्राइज दिया।

इस दौरान बातचीत में पता चला कि उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले दुर्गेश का परिवार खेती पर निर्भर है और उनके घर में टेलीविजन भी नहीं है। यह जानकर कुमार सानू ने उनके परिवार को टीवी देने की घोषणा की। कुमार सानू ने कहा कि मेरी तरफ से आज ही आपके घर एक टीवी भिजवाया जाएगा, ताकि आपके माता-पिता घर पर साथ बैठकर शो में आपकी प्रस्तुति देख सकें। दिवाली विशेष एपिसोड में संगीत प्रस्तुतियों, जुगलबंदी और मनोरंजक गतिविधियों के साथ त्योहार मनाया जाएगा। शो के मेजबान श्रेयस तलपड़े भी इस दौरान कलाकारों और प्रतिभागियों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। सा रे गा मा पा 2026 का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे जी टीवी और हिंदी जी5 पर किया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App