गधा मेले में सलमान सबसे महंगे, शाहरुख भी 75 हजार में बिके
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन लगने वाले दीवाली मेले में जंहा एक ओर धर्म और आध्यात्म से जुडी गतिविधिओं का बोलबाला रहता है वंही दूसरी ओर इस अवसर पर यंहा लगने वाला गधा मेला भी लोगों के लिए कौतूहल का विषय होता है। कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में आए विभिन्न नस्लों के गधों की खरीद फरोख्त के बड़े केंद्र के रूप में विकसित इस गधे मेले में विभिन्न कद काठियों के गधों को देखने के लिए भी लोगों की खासी भीड़ जुटती है।
मन्दाकिनी नदी के किनारे लगने वाले गधे मेले में इस बार लगभग 1000 गधे आए। जबकि विगत वर्ष लगभग 1500 गधे एकत्र हुए थे । गधा मेला के ठेकेदार रमेश पांडे ने बताया अनेकों प्रकार के इन गधों की कीमत 18000 हजार से लेकर 85000 रूपए तक रही। सलमान खान नाम का गधा 85000 रुपए में बिका जबकि शाहरुख खान नाम का गधा 75000 में बिका यहां तमाम सारे गधों का नाम फिल्मी हस्तियां हीरो हीरोइन के नाम पर रखे गए थे।
गधा व्यापारी रमेश पांडे ने बताया कि लाखों रुपयों के लेनदेन के बावजूद इस मेले में सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से व्यापारी काफी चिंतित और परेशान दिखे। दूर दूर से आने वाले गधे व्यापारियों के लिए प्रशासन की ओर से कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। चित्रकूट में लगने वाला यह गधा मेला जंहा गधे का व्यापार करने वालों के लिए मुनाफा कमाने का अवसर ले कर आता है वंही विभिन्न क्षेत्रों से आये गधों को भी एक दूसरे से मिलने मिलाने का मौका देता है | यंहा गधे भी आपस में अपनी बिरादरी का दुःख दर्द बांटते नजर आते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
