चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
ठियोग-कोटखाई मार्ग पर हुल्ली के समीप कार से छह ग्राम नशा बरामद
स्टफ रिपोर्ट- ठियोग
शिमला जिला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डिटेक्शन सेल उपमंडल ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठियोग-कोटखाई मार्ग पर हुल्ली के समीप एक कार से करीब छह ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में कोटखाई क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी ली। इस दौरान कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन चौहान 27 पुत्र जगदीश चौहान रितेश धांटा 36पुत्र रविंद्र धांटा तथा उज्ज्वल 31 पुत्र सुनील कुमार तीनों निवासी कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस थाना ठियोग में संख्या 171,2026 दिनांक 13 नवंबर 2026 को एक्ट की 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
