फोरलेन की ट्रैफिक पर बद्दी पुलिस चौकस

By: Nov 14th, 2026 12:54 am

क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के निपटारे ,नशा तस्करी पर कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी के निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
पुलिस जिला बद्दी में लंबित आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा करने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को क्राइम मीटिंग हुई। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया गया। एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को अपने.अपने क्षेत्र के मामलों की जांच आगे बढ़ाने और उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी बनाने और अपने क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने को भी कहा गया।नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा करते हुए एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को लेकर बद्दी.बरोटीवाला.नालागढ़ क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने पर चर्चा हुई। क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। व्यस्त मार्गों और स्थानों पर यातायात की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।फोरलेन निर्माण के चलते यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी और अहम हो गई है। बैठक में निर्माण कार्य वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी दिशा.-नर्देश दिए गए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App