हिमाचल में कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी
कांग्रेस के प्रदेश आब्जर्वर राव दान सिंह बोले; प्रदेश में रचेगा नया इतिहास, नाहन में किया दावा
कार्यालय संवाददाता-नाहन
ऑल इंडिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के आब्जर्वर और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। शुक्रवार को हिमाचल दौरे के दौरान नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार कोई सरकार मिशन रिपीट करने में सफल होगी और इसके साथ नया इतिहास रचा जाएगा। राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों पर जनता अपनी मुहर लगाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और जनहित में लिए गए निर्णयों के आधार पर कांग्रेस को दोबारा जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। राव दान सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने को लेकर देशभर में सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रणाली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर अभियान तेज करेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
