कांग्रेस ने मजबूती के लिए कसी कमर

By: Nov 14th, 2026 12:55 am

इंदिरा भवन में रमेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को सौंपी बूथ स्तर पर मजबूती की जिम्मेदारी
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को इंदिरा भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला बिलासपुर प्रभारी रमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक का संचालन करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना जरूरी है, ताकि संगठन की पकड़ जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके। वहीं बैठक में बीएलए की नियुक्ति के साथ-साथ ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी बनान पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक बीरू राम किशोर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App