देख लो हाल…पट्टियों से बांध रहे टूटी व्हीलचेयर
फुट रेस्ट टूटे, पैर रखने के लिए किया गया अस्थायी इंतजाम
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों की सुविधा के लिए रखी गई व्हीलचेयर की हालत खराब हो गई है। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास रखी व्हीलचेयर के टूटे फुट रेस्ट व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। हैरानी की बात है कि टूटे हुए फुट रेस्ट की मरम्मत करवाने के बजाय उन्हें पट्टियां बांधकर सहारा दिया गया है। इस अस्थायी इंतजाम के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। व्हीलचेयर के फुट रेस्ट टूटे होने के कारण मरीजों को इन पर बैठाने में भी परेशानी होती है। मरीजों के पैर रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई ऐसे मरीज भी होते हैं, जिन्हें चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है।
सवाल उठे
ऐसे में व्हीलचेयर की इस हालत से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं। इमरजेंसी गेट के पास खड़ी व्हीलचेयर की स्थिति देखकर साफ है कि उनकी मरम्मत की जरूरत है।
प्रबंधन से मांग
लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि टूटे हुए फुट रेस्ट की सही ढंग से मर मत करवाई जाए और मरीजों को इस्तेमाल के लिए सुरक्षित व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें अस्पताल में आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
