सेवानिवृत्त आईएफएस संजय सूद वन विभाग में फिर बने सलाहकार

By: Nov 14th, 2026 12:05 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला

हिमाचल सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी संजय सूद को वन विभाग में फिर से नियुक्त किया है। उन्हें सलाहकार (समन्वय) के पद पर एक वर्ष के लिए री.एंगेज किया गया है। वन विभाग ने इस संबंध में 13 नवंबर, 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। प्रधान सचिव (वन) एम सुधा देवी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संजय सूद की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम, 2009 के नियम 131 के तहत जनहित में की गई है। उन्हें निश्चित मानदेय पर नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अथवा कार्यभार संभालने की तिथि से लागू होगी। दोनों में से जो तिथि बाद में होगी, उसी के आधार पर नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तें वित्त विभाग (रेगुलेशंस) के परामर्श से बाद में जारी की जाएंगी। इसके लिए 24 जुलाई, 2024 को जारी वित्त विभाग के कार्यालय ज्ञापन का संदर्भ दिया गया है। इस नियुक्ति की एक खास बात यह है कि संजय सूद के मानदेय और नियुक्ति पर होने वाला पूरा खर्च बजट की ‘आउटसोर्सिंग’ मद से वहन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App