महिला पर झपटा भालू, किया लहूलुहान
पद्धर उपमंडल की खलेल के बड़ी झारवाड में खेत में घास काट रही महिला पर बोला हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
स्टाफ रिपोर्टर-पद्धर
उपमांल पद्धर के चौहारघाटी में ग्राम पंचायत खलेल के बड़ी झारवाड गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक मादा भालू ने खेत में घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। हमले में 48 वर्षीय सेना देवी, पत्नी हीरालाल, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार सेना देवी अपने खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला बोल दिया। साथ में काम कर रही महिलाओं ने तेज शोर मचाया, जिसके बाद भालू ने उन्हें छोड़ दिया। घायल महिला को लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल बरोट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सुभाष ठाकुर ने बताया कि यह मादा भालू पिछले करीब एक सप्ताह से तीन-चार बच्चों के साथ इस क्षेत्र में घूम रही है। उनका कहना है कि भालू अपने बच्चों की रक्षा को लेकर किसी भी व्यक्ति पर हमला कर रही है, जिससे ग्रामीणों का खेतों में जाना और आना-जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से भालू को क्षेत्र से दूर करने की मांग की है।
वन विभाग के गार्ड अजय कुमार ने बताया कि महिला भालू के हमले से घायल हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अंधेरे में अकेले बाहर न निकलने और बच्चों को अकेला न छोडऩे की अपील की है। आरो उरला शिवम रत्न ने भी लोगों से नजदीकी क्षेत्र में पटाखे, ढोल-नगाड़ा या अन्य शोर करते रहने को कहा है, ताकि भालू दूर रहे। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर के हमले में हुई चोट के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार से 75 हजार रुपये तक की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया है, जिसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई और भालू को क्षेत्र से हटाने की मांग की हैं।
स्यांज से लापता महिला पद्धर से बरमद
गोहर। करीब सप्ताह भर पूर्व घर से गायब हुई महिला को गोहर पुलिस ने मंडी जिला के पद्धर से बरामद कर शनिवार को उसक भाई और पति के हवाले कर दिया। प्राप्त जाकारी के अनुसार स्यांज क्षेत्र की एक महिला 6 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसको ढूंढने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके उपरांत गायब हुई महिला के परिजनों ने सात नवंबर को गोहर थाना में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही गायब हुई महिला का सुराग लगाना शुरू कर दिया। लिहाजा पुलिस के सफल प्रयास के चलते गायब हुई महिला शनिवार को मंडी जिला के पद्धर से लाई गईं पुलिस ने उक्त महिला को उसके भाई और पति को संभाल दिया। बताया जा रहा है कि गायब हुई महिला अपने पीछे 6 और 10 साल की दो लड़कियां छोड़ गई थी। एसपी मंडी विनोद कुमार ने गायब ही महिला को पुलिस द्वारा उसके भाई और पति को संभालने की पुष्टि की है। परिजनों को राहत मिली है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
