पड्डल में 100 कबड्डी खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
सब जूनियर कबड्डी टीम के चयन को ट्रायल में करसोग-गाड़ागुशैणी,जोगिंद्रनगर सहित दूरदराज के युवाओं का हुनर परखा, स्टेट चैंपियनशिप 22 को
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
जिला मंडी की सब जूनियर लडक़ों एवं लडिक़यों की कबड्डी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान खिलाडय़िों में टीम में जगह बनाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रायल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इसमें मंडी जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से लडक़े और लडिक़यां अपनी प्रतिभा आजमाने पहुंचे। विशेष रूप से करसोग, गाड़ागुशैणी, जोगिंदरनगर सहित दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में खिलाडय़िों ने हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों ने चयन प्रक्रिया के दौरान अपनी फुर्ती, तकनीक, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। नेतर सिंह ठाकुर ने बताया कि आगामी 22 नवंबर को बिलासपुर जिला के कुठेड़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में मंडी जिला की लडक़ों और लड़कियों की टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों वर्गों में 14-14 खिलाडिय़ों का चयन कर टीम तैयार की जाएगी। चयनित खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला कबड्डी एसोसिएशन का प्रयास है कि जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिल सके। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल में युवाओं की बढ़ती रुचि प्रदेश के खेल भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के पूर्व सह सचिव प्रेम ठाकुर, मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर, लीलाधर, विनोद कुमार, हर्ष ठाकुर, टेक्निकल चेयरमैन मोलक राम, सुरेश कुमार, रूप लाल ठाकुर, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर ,एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
