बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

By: Nov 15th, 2026 12:45 am

निजी संवाददाता- इंदौरा
इंदौरा स्थित सिविल अस्पताल के सामने शनिवार सुबह मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रमेश कुमार निवासी गांव भपू तहसील इंदौरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक तुषार शर्मा निवासी मलाहरी भी घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को सुबह करीब 8:15 बजे रमेश कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।

इसी दौरान सिविल अस्पताल इंदौरा के सामने सामने से आ रही बाइक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सडक़ पर गिर गए और दोनों चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया, जहां स्कूटी सवार रमेश कुमार ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App