युवा संसद में गूंजा नशामुक्त भारत का संदेश
लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता पर किया जागरूक, युवाओं ने पेश किए नशामुक्ति के संदेश
नगर संवाददाता-चंबा
मेरा युवा भारत जिला युवा कार्यालय चंबा की ओर से नेबरहुड़ यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागेदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक उपमा शर्मा व डाइट सरू की प्रिंसीपल नम्रता शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नशामुक्त युवा विषय पर विशेष जागरूकता व्याख्यान दिया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें नशे के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से एक स्लोगन बाक्स भी स्थापित किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के समर्थन में अपने विचार एवं संदेश प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशामुक्त एवं जागरूक युवा ही सशक्त तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मेरा युवा भारत चंबा द्वारा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोडऩे, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक जागरूकता गतिविधियों में भागेदारी बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
