बाल दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग

By: Nov 15th, 2026 12:55 am

भारत भारती स्कूल में करवाया फैशन शो, प्रतिभागी छात्रों के टेलेंट पर हर कोई फिदा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फस्र्ट और सेकेंड क्लास द्वारा ‘बेस्ट फॉर्म वेस्ट’ थीम पर आधारित प्रभावशाली फैशन शो प्रस्तुत किया गया। कक्षा तीसरी से पांचवीं के छात्र छात्राओं ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। विज्ञान और संस्कृति पर आधारित किरदारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात गायन प्रतियोगिता गुंजन तथा नृत्य प्रतियोगिता नृत्यम का आयोजन किया गया। दो वर्गों में कक्षा छ: से बारहवीं तक के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी गायन तथा नृत्य प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर नवीं और दसवीं कक्षा के बीच वॉलीबाल मैच का भी आयोजन किया गया।

नर्सरी-एलकेजी और यूकेजी के छात्र अपने अध्यापकों के साथ पिकनिक पर नेचर पार्क गए। कुल मिला कर बाल दिवस पर सभी आयु वर्ग के छात्रों के लिए साथ बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यापकों द्वारा छात्रों के मनोरंजन के लिए नाटी ए समूह नृत्य तथा सोलो डांस प्रस्तुत किए गए। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों के परिश्रम की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर रीना कात्यायन, पूर्वा, प्राची शर्मा, सपना दीपाली खुल्लर तथा डिम्पल ने प्रतियोगियों में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App