मनाली में कैनवास पर उतारी कला की दुनिया

By: Nov 15th, 2026 12:55 am

निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी का आगाज, देशभर के 42 कलाकारों की कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
कार्यालय संवाददाता-पतलीकूहल
पर्यटन नगरी मनाली की खूबसूरत वादियों में इन दिनों कला, संस्कृति और रचनात्मकता के रंग बिखर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उसारी आर्ट की ओर से तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी मनाली एग्जिबिट-एडिशन 2 का आयोजन किया जा रहा है। 13 से 15 नवंबर तक निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी मनाली में आयोजित हो रही इस प्रदर्शनी में देशभर के 42 प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कलाकृतियों के माध्यम से कला की विविधता और खूबसूरती को प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रदर्शनी में चित्रकला की विभिन्न शैलियों, विषयों और माध्यमों से तैयार कलाकृतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता, अनुभवों और रचनात्मक सोच को कैनवास पर इस तरह उकेरा है कि प्रत्येक कलाकृति अपनी अलग कहानी बयां करती नजर आती है।

प्रदर्शनी का क्यूरेशन रेवती न पोतलिया, ममता माथुर, मिनिषा कोलेकर, जयश्री मनीष गुजर, नेहा छपलोत, पारुल घाघड़ा, पिहू शर्मा, रेगी नारायणन, प्रबोध बाबन गमारे, सरिता, स्वसती मंडल, सिमरन, सुस्मिता चेरुवथूर, तनु मकवाना, वीना हैरिसन, वर्षा गुप्ता, विश्वा कुंभानी, दीप्ति देवी, डाक्टर पूनम रानी, डाक्टर पीयूष किरण नायक, विधान चक्रवर्ती, फियोना फर्नांडिस, मोहित भगत, ज्योत्सना शर्मा, रेनू विजय सिंह, नीलाद्रि शेखर डोलई, अनन्या गौतम, प्रसिद्धि आमोनकर और हिमांशी अग्रवाल सहित कुल 42 कलाकार भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य देश के उभरते और स्थापित कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाने के साथ उनकी कला को नए दर्शकों तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ मनाली घूमने पहुंच रहे पर्यटकों को भी भारतीय समकालीन कला के विविध रंगों से रू-ब-रू होने का अवसर मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App