जोशीमठ से भोटा पहुंचा जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
रमनकांत, भोटा
भोटा। भोरंज उपमंडल के रुठानी गांव निवासी भारतीय सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर उत्तराखंड के जोशीमठ से भोटा पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। अपने क्षेत्र के सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग भोटा में एकत्रित हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘शहीद अक्षय कुमार अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। लोगों ने नम आंखों से पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के जोशीमठ में थी। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया। हर कोई अपने सपूत की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आया। युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर सेना के जवान के प्रति सम्मान और संवेदनाएं व्यक्त कीं। देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
