Gold-Silver Price : 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची चांदी, सोना भी धड़ाम; एक दिन में इतने गिरे दाम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
चांदी के दाम में सोमवार को बड़ी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 7,749 रुपए गिरकर 1.70 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी के दाम 11 महीने बाद 1.70 लाख रुपए पर आए हैं। इससे पहले पहली दिसंबर, 2025 को चांदी के रेट 1.63 लाख रुपए थे। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 838 गिरकर 1.34 लाख रुपए पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 13 नवंबर को सोना 1.36 लाख रुपए और चांदी 1.78 लाख रुपए पर थी। इस महीने अब तक चांदी करीब 17,000 और सोना करीब 6,000 सस्ता हुआ है।
30 अक्तूबर को चांदी 1.86 लाख रुपए और सोना 1.40 लाख रुपए पर था। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर, 2025 को 2.30 लाख थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.16 लाख सस्ती हो गई है। वहीं, 29 जनवरी, 2026 सोने के दाम 1.76 लाख के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 42 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
