अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय, प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी’कुन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
https://www.instagram.com/p/Df1TcVWDRQy/
प्राइम वीडियो, एक्सक्लूसिव ओरिजिनल देने वाला इंडिया का लार्जेस्ट स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसने आज 17 दिसंबर 2026 को सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले हिंदी ओरिजिनल सीरीज कॉल मी बे के दूसरे सीजन के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है, जिसमें बे की जिंदगी पहले से भी ज्यादा उलझी हुई है, क्योंकि इस बात वह अपने दिल और बहन कोड को भी आजमाती नजर आने वाली है। कॉल मी बे सीज़न 2 को कॉलिन डी’कुन्हा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जबकि करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है, जिसमें सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी’कुन्हा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इशिता मोइत्रा द्वारा क्रिएटेड, इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंद्रराणा द्वारा लिखा गया है। इतना ही नहीं नई सीरीज अपने साथ टैलेंटेड एक्टर्स की टीम लेकर आ रही है, जिसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जबकि श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। इनके अलावा इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरज़ादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफ़री, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों को निभाते दिखाई देने वाले हैं।
बेला “बे” चौधरी (अनन्या पांडे) जीत के जोश, बड़े सपनों और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वापस आ गई है। लेकिन जहां उसका करियर ऊपर की तरफ जा रहा है, वहीं उसकी लव लाइफ उतनी ही उलझी हुई है। अब जब दो चाहने वाले बे के दिल को अलग-अलग राह पर अपनी तरफ खींच रहे हैं, ऐसे में उसे रोमांस, हार्टब्रेक से लेकर किए गए कई गलत फैसलों से दो चार होना पड़ता है। और बे की कहानी भला अपनी सबसे ज्यादा विश्वास की जाने वाली बहनों और उनके बीच के खास बहन कोड के बिना कैसे पूरी हो सकती है? तो, इस बार बहन कोड पहले से कहीं बड़ा, उलझा हुआ, और ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है, क्योंकि उनके ग्रुप में एक नई बहन की एंट्री हो रही है। इस बार भी बे अपने सिग्नेचर स्टाइल में हर मुश्किल और ट्विस्ट का सामना करने वाली है। इस तरह से सीजन 2 में दर्शकों को देखने मिलने वाली है, ढेर सारी मस्ती, जलन और हंगामा, क्योंकि सीजन 2 एक चीज का वादा करता है और वो है दो दिल, एक बे और बहुत सारा ड्रामा!
प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया के ओरिजिनल्स (SVOD) के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने कहा, “किसी भी सीरीज की सफलता का असली पता इस बात से चलता है कि दर्शक उसके किरदारों और उनकी कहानियों से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। ‘कॉल मी बे’ सिर्फ एक सीरीज बनकर नहीं रह गई, बल्कि अपने शानदार परफॉर्मेंस, मजेदार ह्यूमर और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बातों के चलते पॉप कल्चर का अहम हिस्सा बन गई है। खास तौर पर ‘बेहन कोड’ को दर्शकों ने सीरीज से बाहर भी अपनाया और इसे महिला दोस्ती, एक-दूसरे का साथ देने और हर मुश्किल में साथ खड़े रहने की पहचान बना दिया। धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ हमारा लंबे समय से जुड़ाव रहा है, जिसने दर्शकों तक हमेशा नई और दिलचस्प कहानियां पहुंचाई हैं। अब हम दर्शकों को एक बार फिर इस रंगीन दुनिया में वापस लाने के लिए उत्साहित हैं।”
प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा, “सीजन 1 को दर्शकों से मिले प्यार और शानदार रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि लोग बे की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी और हर हाल में अपनी शर्तों पर जीने के उसके अंदाज से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। सीजन 2 में हम इस कहानी को और आगे ले जाना चाहते थे, जहां बे के कुछ नए पहलुओं को दिखाने के साथ-साथ उसका वही मजेदार अंदाज, इमोशन और बेबाकी भी बरकरार रहेगी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर जुड़कर हम बे की जिंदगी का नया दौर दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। इस बार बे और उसकी प्यारी बहनें हंसी, इमोशन और ढेर सारे हंगामे से भरे एक नए सफर पर निकलेंगी।”
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
