फ्रेशर हैं और अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है भारत सरकार
फ्रेशर हैं और अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए भारत सरकार शानदार मौका लेकर आई है। सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्रालय की तरफ से 12,878 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया गया है। यह भर्ती खादी सुधार और विकास कार्यक्रम के लिए की जा रही है।
पदों का विवरण और योग्यता: खादी डेवलपमेंट ऑफिसर (410): यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में मास्टर्स किया हो।
खादी इंस्पेक्टर (421): किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की हो या हैंडलूम और टेक्सटाइल में डिप्लोमा किया हो।
अकाउंट ऑफिसर (405): बीकॉम/ एमकॉम की डिग्री पूरी की हो।
टेक्निकल ऑफिसर (596): बीई/बीटेक टेक्सटाइल/ मैकेनिकल/केमिकल/खादी एंड विलेज इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की डिग्री।
फील्ड ऑफिसर (1026): ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी सब्जेक्ट से पूरी की हो। या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री। या टेक्सटाइल एंड हैंडक्राफ्ट में डिप्लोमा किया हो।
एग्जीक्यूटिव (खादी) (308): बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी टेक्टाइल इंजीनियरिंग या टेक्टाइल टेक्नोलॉजी या फैशन टेक्नोलॉजी की डिग्री की हो।
एग्जीक्यूटिव (विलेज इंडस्ट्रियल) (436): बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर टेक्नोलॉजी की डिग्री या मास्टर्स ऑफ साइंस की डिग्री या मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन बैचलर ऑफ साइंस के साथ किया हो।
सुपरवाइजर ग्रेड-3 (834): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ दो साल सुपरवाइजर या फील्ड वर्क का अनुभव हो। जूनियर असिस्टेंट (1206) : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। टाइपिंग स्पीड हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट/इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हो और कम्प्यूटर की नॉलेज हो।
विलेज इंडस्ट्रियल वर्कर (2140): 12वीं पास की हो।
लोअर डिवीजन क्लर्क (1232): 12वीं पास की हो। टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट /इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट के साथ बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज भी हो।
ड्राइवर (152): 10वीं पास की हो।
एप्लिकेशन फीस नहीं
खादी प्रोग्राम की इस भर्ती की कोई भी एप्लिकेशन फीस नहीं है। जनरल से लेकर ईडब्ल्यूएस, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, एससी, एसटी सभी तरह के कैंडीडेट्स नि:शुल्क यह फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
