मंडी डाइट की मीना ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर चमकी, NCERT के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगी शोधपत्र

By: Nov 17th, 2026 9:35 pm

कार्यालय संवाददाता — मंडी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी की जिला पुस्तकालय समन्वयक मीना ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर मंडी जिला सहित हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कूल पुस्तकालय सम्मेलन-2026 में शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए उनका चयन हुआ है। खास बात यह है कि उनके शोध पत्र को सम्मेलन में प्रस्तुति के साथ-साथ एनसीईआरटी की ओर से प्रकाशन के लिए भी स्वीकृति मिल गई है। मीना ठाकुर ने ‘विद्यालय पुस्तकालय एवं आधारभूत साक्षरता’ विषय पर अपना शोध पत्र तैयार किया है।

जिसे एनसीईआरटी ने शोध पत्र प्रस्तुत करने व प्रकाशन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए देशभर से प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। वह 19 और 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी परिसर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन स्कूल लाइब्रेरीज (एनसीएसएल)-2026 में अपना शोध प्रस्तुत करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App