Accident : पिकअप-टिप्पर भिड़े, तीन की मौत, मां नयनादेवी के दर्शन कर लुधियाना लौट रहे थे श्रद्धालु
निजी संवाददाता — लुधियाना
पंजाब के लुधियाना के माछीवाड़ा में सोमवार देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा यह पिकअप मां नयना देवी से माछीवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान माछीवाड़ा के नजदीक सडक़ पर खड़े एक टिप्पर से टकरा गया। इस दुर्घटना में मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे हैं। वहीं, घायलों को उपचार के लिए माछीवाड़ा के अस्पताल में दाखिल किया गया है।
एक्सीडेंट के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार है। मरने वाले और घायल लोग सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। माछीवाड़ा थाने के चरणजीत सिंह ने बताया है कि जब देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लोगों को एमरजेंसी में प्राइवेट वाहनों में अस्पताल पहुंचा गया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
