जोगिंद्रनगर में डिलीवरी ब्वॉय की सडक़ हादसे में मौत, 2 दिन बाद घर में आने वाला था नन्हा मेहमान

By: Nov 18th, 2026 11:52 am

दीपक चौहान— जोगिंद्रनगर

लदरूहीं में कंपनी के स्टोर में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत अंश गिल की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई है। अंश गिल पुत्र सुखदेव गिल गांव कुप्पड़ जोगिंद्रनगर काम खत्म कर स्कूटी पर घर वापस लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार लदरूहीं मंदिर के पास अचानक स्कूटी स्किड हो गई, जिससे अंश को अंदरूनी चोटें आईं। उसे तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घर आने से कुछ देर पहले ही अंश की अपनी गर्भवती पत्नी से बात हुई थी। पिता सुखदेव गिल ने बताया कि अंश की पत्नी 20 तारीख को मां बनने वाली है। घर में खुशियां आने से ठीक पहले हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App