सर्दी-जुकाम ने कर दिया बेहाल, जानिए क्यों बिगड़ रही सेहत और कैसे मिलेगी राहत
हिमाचल में बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, हिमाचल में हम मौसम की बात करें तो दिन में चटक धुप खिल रही है, और सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है, और देखिये यह बदलता मौसम अपने साथ बहुत सी बीमारियां भी लेकर आता है और सबसे आम है सर्दी-जुकाम, हर दूसरा आदमी सर्दियों में जुकाम से परेशान होता है- अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ठंड लगने या ठंडा पानी पीने से जुकाम होता है, लेकिन असल में जुकाम वायरस की वजह से होता है। जी हाँ, ठंडे मौसम में वायरस ज्यादा तेजी से फैलते हैं और ठंड की वजह से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी सुस्त पड़ जाती है, जिससे हम जल्दी बीमार हो जाते हैं।
और देखिये सर्दी-जुकाम आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन है, जो 5 से 7 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। इसमें एंटीबायोटिक दवाइयां असर नहीं करतीं, क्योंकि एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया के खिलाफ काम करती हैं, वायरस के खिलाफ नहीं। जब मौसम बदलता है, या शरीर की प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम होती है, तो ये वायरस हमारे शरीर पर बहुत जल्दी हमला कर देते हैं।वहीँ अगर जुकाम वाले व्यक्ति ने अपनी नाक या मुंह को छुआ और फिर किसी चीज को छुआ, और वही हाथ आपने भी छू लिया और फिर अपना हाथ नाक या मुंह पर लगा लिया, तो वायरस आपके अंदर पहुंच जाता है।
और मौसम बदलने के साथ अगर आप एहतियात नहीं बरत रहे हैं, तो आसानी से ठण्ड की चपेट में आ सकते हैं। इससे गले में होने वाला दर्द और बंद नाक, बुखार और गले में बलगम का कारण बनने लगते है।अस्पतालों में भी हाल-बेहाल है मरीजों की लम्बी कतारें लग रहीं हैं छोटों से लेकर बड़ों तक हर कोई गले में दर्द और बंद नाक से परेशान हैं साथ ही खांसी-जुकाम , नाक से पानी आना, जैसी परेशानियां हमारे रोजमर्रा के कामों को भी प्रभावित करती हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
चलिए तो आपको घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं
देखिए हल्दी वाले दूध का नुस्खा कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। हमारी दादी-नानी भी सर्दी और जुकाम से छुटकारा पाने के लिए इस नुस्खे को आजमाने की सलाह देती थीं। दरअसल, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबल गुण होते है। इस वजह से यह कंजेशन और जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है।
आप सर्दी-जुकाम में तुलसी के पत्ते भी खा सकते हैं तुलसी हर घर में पाई जाती है और तुलसी म्यूकस निकालने में मदद करता है, जिससे कफ की वजह से होने वाली कंजेशन से राहत मिल सकता है।
वहीँ अदरक में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसकी चाय बनाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक के कुछ टुकरों को पानी में उबाल लें और इसे पीएं। इससे जुकाम ठीक हो सकता है।
साथ ही भाप लेना सर्दी-जुकाम में बहुत अच्छा माना जाता है यह गले को मॉइस्ट कर, म्यूकस को गले में जमा होने से मदद कर सकता है।
चलिए ये तो थे घरेलू नुस्खे, अब डॉक्टर से जानते हैं की कैसे बचाव करें, तो चलिए MS डॉक्टर राकेश पंवार से जानते हैं बदलते मौसम में अपना ख्याल कैसे रखें
डिसक्लेमर—यह एक सामान्य जानकारी है, जो कि सोशल मीडिया से ली गई है। किसी भी समस्या पर डाक्टर की सलाह जरूर लें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
