ICC वनडे रैंकिंग में अर्शदीप सिंह की लंबी छलांग, गेंदबाजों की लिस्ट में 12 सीढिय़ां चढक़र इस स्थान पर पहुंचे

By: Nov 19th, 2026 12:07 am

गेंदबाजों की लिस्ट में 12 सीढिय़ां चढक़र अक्षर पटेल के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर

एजेंसियां— दुबई

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में 12 स्थान की लंबी छलांग लगाकर साथी अक्षर पटेल के साथ संयुक्त रूप से 19वें स्थान हैं। न्यूजीलैंड में पांच मैच की एकदिवसीय शृंखला के दौरान अर्शदीप ने शनदार प्रदर्शन किया। शृंखला के दौरान सिर्फ एक मैच खेलने वाले स्पिनर कुलदीप यादव आठ स्थान के नुकसान से 15वें स्थान पर खिसक गए।

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला में प्रभाव छोडऩे में नाकाम रहे रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से पांचवें पायदान पर हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल शीर्ष पर बरकरार हैं, जबकि विराट कोहली भी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताने वाले शतक की बदौलत 34 स्थान की लंबी छलांग के साथ 13वें स्थान पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App