जनसेवा की मिसाल है हमीरपुर की सीनियर सिटीजन काउंसिल
काउंसिल की बैठक में शामिल हुए सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को यहां हमीरपुर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री और अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मेडिकल कॉलेज में अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज, एक अलग मदर-चाइल्ड अस्पताल और कैंसर केयर संस्थान का भी प्रावधान किया है। इसके अलावा पैट स्कैन, रोबोटिक सर्जरी और नई दिल्ली के एम्स के स्तर की कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों की व्यवस्था भी की है। इससे यह मेडिकल कॉलेज केवल हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा और यह उत्तर भारत के उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बनाएगा। ऐतिहासिक निर्णयों के लिए सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
