डेरा बाबा रूदानंद आश्रम नारी में कोटी महायज्ञ

By: Nov 19th, 2026 12:01 am

पंचभीष्म महायज्ञ में नारी पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अखंड धूने में नवाया शीश, स्वामी हेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -ऊना
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम यज्ञ नगरी नारी में आयोजित पंचभीष्म महापर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने आश्रम में अखंड धूने पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया तथा ब्रह्मलीन वेदान्ताचार्य 1008 श्री श्री सुग्रीवानन्द महाराज जी की समाधि पर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता 1008 श्री श्री हेमानंद महाराज जी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महाराज जी के समय से ही वह हर वर्ष पंचभीष्म महायज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहे हैं। यह उनकी आस्था और परंपरा का हिस्सा है तथा भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा। स्वामी हेमानंद महाराज जी ने उपमुख्यमंत्री को 24 नवंबर को आयोजित होने वाली महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुकेश अग्निहोत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पंचभीष्म महायज्ञ उत्तर भारत का एक बड़ा धार्मिक महापर्व है, जिसमें विश्व शांतिए जनकल्याण और मानवता के मंगल की कामना की जाती है। आश्रम में गायत्री महायज्ञ के साथ विद्वानों द्वारा धार्मिक पाठए श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा रुद्रानंद सनातन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। आश्रम की धार्मिक परंपराओं और विरासत को स्वामी हेमानंद महाराज जी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में उनका पूर्ण सहयोग और समर्थन रहेगा। इस दौरान आश्रम में लाई गई नन्ही गाय के प्रति भी उपमुख्यमंत्री का विशेष स्नेह देखने को मिला। उन्होंने गाय को दुलार किया और आश्रम में नई नस्ल की गाय लाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज श्री की भावना है कि पूरे विश्व का मंगल होए देश में शांति स्थापित हो और समस्त मानवता का कल्याण हो। ऐसी सकारात्मक भावना को समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और प्रत्येक परिवार से नशामुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में किसी की अनमोल जान न जाएए इसके लिए भी समाज को जागरूक होकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को संस्कार व सकारात्मक जीवन का संदेश भी देते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App